गिरडीह, अप्रैल 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने भीषण गर्मी के बीच शिक्षकों को राहत नहीं मिलने पर विरोध जताया है। संघ ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को पत्र भेजकर समय में संशोधन की मांग की है। संघ ने कहा कि राज्य मंडल ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग की थी। सचिव ने आश्वासन दिया था, लेकिन समय परिवर्तन के बाद भी शिक्षकों को कोई राहत नहीं मिली। शिक्षकों को 7 बजे सुबह से 1 बजे दोपहर तक स्कूल में बने रहने का आदेश दिया गया है। संघ का कहना है कि भीषण गर्मी में इतने लंबे समय तक रुकना अव्यावहारिक है। इससे शिक्षकों में भारी रोष है। संगठन ने तत्काल संशोधन कर शिक्षकों को राहत देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.