फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में पेयजल की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से पेयजल किल्लत से जूझ रहे इलाकों में जल्द टैंकरों से पानी सप्लाई शुरू की जाएगी। साथ ही सप्लाई करने वाले सभी सरकारी टैंकरों पर जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। इसे लेकर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। जीपीएस आधारित इस व्यवस्था की शुरुआत वार्ड नंबर-5 से की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में इसे लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद टैंकरों की लोकेशन ऑनलाइन ट्रैक की जा सकेगी, जिससे यह स्पष्ट रहेगा कि कौन सा टैंकर किस इलाके में, किस समय और कितनी देर तक पानी की सप्लाई कर रहा है।

यमुना किनारे लगे 22 रेनीवेल यमुना किनारे लगे 22 रेनीवेल और नगर निगम के विभिन...