गाज़ियाबाद, मई 31 -- ट्रांस हिंडन। डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेवा समिति ने रविवार को साहिबाबाद के जनकपुरी में शरबत वितरित किया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं आमजन को शरबत पिलाया गया। नर सेवा ही नारायण सेवा के तहत हुए आयोजन में शामिल लोगों ने उत्साह के साथ लोगों को शरबत बांटा। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर बाद तक चला। प्रीति चंद्रा राय, संजीव झा, जय दीक्षित, पार्षद रामनिवास बंसल, युग गुर्जर, सुनील झा, संजय मिश्रा, एके ठाकुर व सुनील ठाकुर आदि का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- गर्मी में शरबत पिलाकर दी राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...