अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या। गर्मी में शहर और जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्थ बनाये रखने और खराबियों को दूर करने को लेकर विभागीय स्तर पर मंथन चल रहा है। सोमवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल अयोध्या विनय कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग करके विभागीय अभियंताओं के साथ सभी तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं, उप मंडल अभियंताओं के साथ वीसी करते हुए कहा कि गर्मी में किसी भी हालत में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रखनी है। इसके लिए सभी ट्रांसफार्मरों में ऑयल डाल दिया जाए, फ्यूज बाक्स स्टाल करा दिये जाएं और ढीले तारों को दुरुस्त कराया जाए। इसके अलावा करीब 12 बिंदुओं पर उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.