गर्मी में विद्युत कटौती से लोग परेशान
गाज़ियाबाद, जून 21 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। उमस भरी गर्मी में शनिवार रात क्षेत्र में करीब पांच घंटे की कटौती से बच्चे, बुजुर्ग और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के चलते इन्वर्टर ठप होने से लोग रात जागकर काटने को विवश है। लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। क्षेत्र की विकास कुंज कॉलोनी में रहने वाले मुनेश ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे विद्युत कटौती हुई। विद्युत कटौती के चलते इन्वर्टर ठप होने से बच्चे, बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी हुई। विद्युत निगम के कर्मचारी फोन पर जल्द आपूर्ति सुचारु होने का आश्वासन देते रहे। रात करीब 12 बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि नाइपुरा विद्युत उपकेंद्र में आने वाली लाइन में फाल्ट होने से लोगों को परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.