अयोध्या, मई 19 -- अयोध्या, संवाददाता। तपिश भरी गर्मी में रोडवेज की वातानुकूलित बसें चालक के अभाव और तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को सुगम सफर का एहसास करा पाने में नाकाम साबित हो रही हैं। इसलिए यात्रियों को गर्मी में पसीना बहाकर सफर तय करने को मजबूर होना पड़ा रहा है। अयोध्या डिपो की प्रतिदिन लगभग दर्जन भर वातानुकूलित ई- बसें, जनरथ और आयशर बसें गंतव्य को रवाना नहीं हो पा रही हैं। इसलिए परिवहन निगम को राजस्व के नुकसान संग यात्रियों को सफर में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम अयोध्या डिपो में कुल 43 वातानुकूलित बसें विभिन्न मार्गों पर चलाई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना : जून में पूर्णिया को मिलेगी 25 बसें एसी बसों के बेड़े में 20 एसी ई- बसें और 23 जनरथ तथा आयशर बसें शामिल हैं। गर्मी से राहत के लिए ...