कानपुर, मई 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्मी बढ़ने से शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। फीडरों की ट्रिपिंग से बिजली की आवाजाही से लोग रविवार को भी घर में परेशान रहे। फॉल्ट की शिकायत करने को हेल्पलाइन नंबर 18004101912 घंटों व्यस्त बताता रहा। शहर के 20 सबस्टेशनों से अलग अलग इलाकों की बिजली फॉल्ट, शटडाउन और ट्रिपिंग से बाधित रही। श्याम नगर डी ब्लॉक की बिजली शाम को तीन घंटे तक एबीसी लाइन में फॉल्ट से बंद रही। बिरहाना रोड, कराचीखाना की बिजली दिन में पांच से छह बार कटी और रात आठ बजे फेज की समस्या से दो घंटे बंद रही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में त्राहि-त्राहि फेज की समस्या से गुजैनी ई ब्लॉक सबस्टेशन से बिजली दो घंटे तक बंद रही। एचटी लाइन में फॉल्ट से बर्रा की बिजली घंटों गुल रही। विजय नगर, गोवि...