नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। गुरुवार को पहले फेज की वोटिंग हुई और 90 फीसदी से ज्यादा मत पड़े। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच मुख्य रूप से राज्य में मुकाबला है, जिसके लिए तमाम नेता रोजाना रैली और रोड शो करके जनता का वोट हासिल करने में लगे हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रोजाना कई रैलियों और रोड शो को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनका एक कमेंट वायरल हो रहा है। दरअसल, रोड शो में इंतजार कर रही एक लड़की ने शाह से जल्दी आने की अपील की, जिस पर गृह मंत्री ने जवाब भी दिया। अमित शाह के आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट पर तनुश्री नामक एक युवती ने कमेंट किया कि जल्दी आ जाइए अमित जी, खड़े हैं हम लोग रोड शो के लिए गर्मी में बहुत देर से। इस पर अमित शाह के हैंडल से रिप्लाई कि...