लखीमपुरखीरी, मई 10 -- रेलवे खीरी के लोगों को अंग्रेजों के जमाने में वापस ले जा रहा है। लखनऊ मैलानी रेल प्रखंड पर मौजूदा समय ट्रेनों की लेट लतीफी यात्रियों को बेहाल कर रही है। गर्मी में यात्री घंटों स्टेशन पर खड़ी रहने से भूख प्यास से व्याकुल हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रेलवे मालगाड़ियों को निकालने पर जोर दे रहा है। शनिवार को लखनऊ से पीलीभीत जानें वाली पैसेंजर ट्रेन 55086 सुबह 10.37 की जगह दो घंटा देरी से करीब 12.38 बजे लखीमपुर स्टेशन पहुंची। वहीं लखनऊ मैलानी पैसेंजर ट्रेन 55084 अपने समय 11.39 की जगह 1.17 बजे पहुंची। इसके बाद इस ट्रेन को सवा दो बजे तक स्टेशन पर ही खड़ा रखा गया। मैलानी से लखनऊ जानें वाली ट्रेन 55083 गोला स्टेशन पर 12.20 बजे पहुंची। इस ट्रेन को डेढ़ बजे रवाना किया गया। इन ट्रेनों के लेट होने से पैसेंजर ट्रेन 55081 और 55082 भी...