देवघर, अप्रैल 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि आगामी गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता-बनारस, योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता तथा तिरुपति-रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के संचालन से पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता स्पेशल 14 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 के बीच कुल तीन फेरों के लिए प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:45 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन बुधवार को सुबह 06:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसके विपरीत गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता-बनारस स्पेशल 15 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच प्रत्येक बुधवार को सुबह 8:25 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.