नई दिल्ली, जुलाई 6 -- TEMPT Instant Cooling Fan Review: गर्मी का मौसम आते ही लोग राहत पाने के लिए हर संभव तरीका तलाशने लगते हैं। घर में AC और कूलर तो काम आते हैं, लेकिन जब आप ऑफिस, मेट्रो, बस स्टैंड, ट्रैवल या बाहर किसी काम से निकलते हैं, तब गर्मी से बचना आसान नहीं होता। ऐसे समय में Portable Cooling Fans अच्छा ऑप्शन है। इन्हीं में से एक है TEMPT Instant Cooling Fan, जो 4000mAh बैटरी, मल्टीपल स्पीड मोड और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। पिछले एक महीने के दौरान मैंने इसे ट्रैवल, मार्केट और घर के बाहर कई जगह इस्तेमाल किया। अगर आप इस गर्मी में ऐसा गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं जो आपको चलते-फिरते ठंडी हवा दे सके, तो यह रिव्यू आपके लिए है। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी TEMPT Instant Cooling Fan की पहली खासियत इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है। इसे हाथ में पकड़...