पलामू, जून 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में भीषण गर्मी पड़ रहा है। गर्मी के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। इसके कारण रक्त की मांग में भी तेजी आई है। दूसरी तरफ गर्मी के कारण नियमित रक्तदान करने वाले भी थोड़ा शिथिल पड़े हैं। आम लोग भी गर्मी में रक्तदान नहीं करना चाहते हैं। इसके कारण पलामू जिले के एकमात्र ब्लड बैंक की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखना एक गंभीर चुनौती बन गई है। आए दिन रक्त संकट की समस्या सामने आ रही है। थैलीसीमिया के चिह्नित करीब 150 मरीजों को भी नियमित रूप से बिना रक्तदान किए रक्त नहीं मिल पा रहा है। उन्हें भी एक निश्चित अंतराल पर रक्त मुहैया कराया जा रहा है। पलामू में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ने से भी रक्त की मांग बढ़ी है जबकि ऐसे मामले में कोई डोनर उपस्थित नहीं होता है।

गर्मी के प्रभाव ब्ल...