लखनऊ, मार्च 7 -- वरिष्ठ संवाददाता गर्मी शुरू होते ही बस अड्डे पर एसी बसों की मांग शुरू हो गई। लंबी दूरी के लिए एसी जनरथ बसों की सेवाएं यात्रियों को मुहैया कराई जाएंगी। अभी आलमबाग से दिल्ली वाया एक्सप्रेस वे के रास्ते 20 एसी जनरथ बसों को लगाया गया हैं। यह बसें आलमबाग बस अड्डे से हर घंटे यात्रियों को मिलेगी। दो बाई दो सीट वाली एसी जनरथ बस का किराया करीब 900 रुपये होगा। आलमबाग डिपो के एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि अभी शाम सात बजे से रात ग्यारह बजे हर घंटे एसी बसें दिल्ली के लिए रवाना की जा रही हैं। गर्मी शुरू होने पर एसी बसों की मांग बढ़ेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि दिल्ली के यात्रियों की सुविधा के लिए 20 एसी जनरथ बसें चलाई जाएगी। बसों का शड्यूल दो से तीन दिनों में जारी हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...