बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। विद्युत वितरण जोन बस्ती के तीनों जिलों में गर्मी आने से पहले रिकॉर्ड 1033 ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कराई गई है। इसमें विभिन्न क्षमता के ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले इतनी काफी संख्या में वर्कशॉप में रिजर्व में ट्रांसफॉर्मर नहीं थे। अधिशासी अभियंता विशाल शर्मा ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा यह संख्या काफी अधिक है, इससे गर्मी में राहत रहेगी। बस्ती जोन के तीनों जिलों में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के लिए विभागीय वर्कशॉप का संचालन होता है। यहीं से सभी विद्युत वितरण खंडों को क्रियाशील ट्रांसफॉर्मर भेजा जाता है। गर्मी बढ़ने पर जब बिजली की खपत बढ़ जाती है तो वितरण के ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ जाता है। इससे उनके फुंकने व खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। डिमांड बढ़ने से वर्कशॉप प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.