रायबरेली, अप्रैल 22 -- रायबरेली,संवाददाता। सुबह से शाम तक आसमान से बरस रही आग के बीच लोग बुखार और उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे है। सरकारी अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की इलाज की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार सुबह जिला अस्पताल की ओपीडी के पर्चा काउंटर बनवाने लोगों की लाइन लग गई। इसके बाद ओपीडी के बाहर भी मरीजों को डॉक्टर के पास अपना नंबर आने का घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं ओपीडी के साथ दवा और पैथोलॉजी काउंटर के बाहर भी मरीजों की सुबह से लेकर शाम तक लाइन लगी। दोपहर दो बजे के बजाए बुधवार को शाम चार बजे तक अस्पताज में चिकित्सीय सेवाएं चालू रही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के टॉर्चर से बीमारियों की चपेट में आया एटा, अस्पताल होने लगे फुल बुधवार सुबह ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे करीब दो हजार से अधिक मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी गई। इसमें बुखार व डायरिया के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.