भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गर्मी में भूजल स्तर गिरने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने समय रहते तमाम प्रखंडों में खराब चापाकल की मरम्मत का निर्णय लिया है। इसको लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल के कुल 17 चापाकल मरम्मत दल को हरी झंडी दिखाकर सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर डीएम ने बताया कि पीएचईडी पूर्वी और पश्चिमी प्रमंडल के अन्तर्गत जिले में कुल 18,448 चापाकल स्थापित हैं। जिनमें से 16,327 चापाकल चालू अवस्था में हैं, जबकि 2,121 चापाकल बंद पाए गए। उन्होंने कहा कि सभी बंद चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें शीघ्र चालू करने की कार्रवाई की जा रही है।इसके लिए 17 चलंत चापाकल मरम्मत दलों को प्रखंडों में रवाना किया गया है। उनके ...