गर्मी में भी 6 महीने से छोटे बच्चे को पानी नहीं देना चाहिए? डॉक्टर ने बताया
नई दिल्ली, जून 23 -- गर्मी बढ़ते ही नए माता-पिता की चिंता भी बढ़ जाती है। कई बार बच्चे को रोता देखकर मन में सबसे पहला सवाल आता है, 'कहीं इसे प्यास तो नहीं लगी? क्या थोड़ा पानी दे देना चाहिए?' अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आप अकेले नहीं हैं। लगभग हर नए माता-पिता के मन में एक बार यह सवाल जरूर आता है। लेकिन क्या वाकई 6 महीने से पहले शिशु को पानी देना सही है? बच्चों के डॉक्टर निमिष कुलकर्णी के अनुसार, इस उम्र में पानी देना उतना जरूरी नहीं है, जितना लोग समझते हैं। बल्कि कुछ मामलों में यह नुकसान भी पहुंचा सकता है।बच्चा रो रहा हो तो क्या उसे प्यास लगी है? लोग सोचते हैं कि बच्चा बार-बार रो रहा है, तो उसे पानी की जरूरत होगी लेकिन ऐसा नहीं होता। छोटे बच्चे भूख, नींद, गर्मी, गीले कपड़े या गोद में आने की इच्छा की वजह से भी रोते हैं। इसलिए सिर्फ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.