खगडि़या, अप्रैल 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि भीषण गर्मी में भी सीएचसी के पुरानी बिल्डिंग में पानी उपलब्ध नहीं है। पुरानी बिल्डिंग में पानी नहीं रहने से मरीजों व आमलोगों क़ो काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर सीएचसी परिसर में इलाज कराने पहुंचे मरीज और उनके परिजन पानी के लिए भटक रहे हैं। इधर सीपीआईएम के अंचल मंत्री नवीन चौधरी ने बताया कि एक सप्ताह से सीएचसी स्थित पुरानी बिल्डिंग परिसर में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। यहां तक कि शौचालयों में भी पानी बंद है। जिससे मरीजों व उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर सोमवार को अस्पताल में मौजूद मरीज अमीर खां, बिट्टू मिश्रा, मुकेश कुमार और मोहम्मद अनवर ने भी बताया कि परिसर में नल व चापाकल तो लगे हुए हैं, लेकिन ये केवल दिखावे की चीज बनकर रह गई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : भीषण गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.