उन्नाव, मार्च 26 -- उन्नाव। मार्च के महीने में ही पारा 36 डिग्री के पास पहुंच गया है। जून सी तपिश के चलते बुखार, डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के साथ अब आंखों में भी दिक्कत होने लगी है। प्रचंड गर्मी के चलते आंख में जलन, ड्राई आईज, इंफेक्शन जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ धूप से बचाव का परामर्श दे रहे हैं। प्रचंड गर्मी के चलते इन दिनों संक्रामक बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में घर-घर में लोग बीमार हो रहे हैं। इसका असर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या पर भी पड़ा है। मंगलवार को चिकित्सकीय परामर्श के लिए 1792 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें अधिकांश डायरिया, बुखार, उल्टी जैसी संक्रामक बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इसके साथ ही तापमान में हुई बढ़़ोत्तरी के चलते आंखों का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ...