बरेली, अप्रैल 26 -- कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर विकास कार्यों से सम्बन्धित योजनाओ की प्रगति की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की अद्यतन स्थिति समय से पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़े शासन स्तर पर जनपद की प्रगति का प्रतिबिंब होते हैं, अत: इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गर्मी को देखते हुए विद्युत निगम पर्याप्त तैयारी रखें। फाल्ट शीघ्र दूर किया जाए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नई सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि इस महीने अब तक 162...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.