कोडरमा, मार्च 31 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। जिले में तापमान बढ़ते ही बिजली संकट भी गहराने लगा है। शहरी क्षेत्रों में इन दिनों महज 18 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। दिनभर हो रही बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और भीषण गर्मी में हालात और भी मुश्किल हो गए हैं। इधर, कोडरमा के बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डीवीसी (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) द्वारा लोड शेडिंग शुरू कर दी गई है। पिछले एक सप्ताह से रोजाना करीब डेढ़ से दो घंटे तक लोड शेडिंग ली जा रही है। इसके अलावा अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रिपिंग, फ्यूज उड़ने और लोकल फॉल्ट जैसी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है।झुमरी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.