गर्मी में बिजली ट्रिपिंग से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी
बक्सर, मई 21 -- पेज पांच के लिए ---- डुमरांव, संवाद सूत्र। शहर में बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीते कई दिनों से बिजली आपूर्ति में लगातार बाधा आ रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दोपहर और रात के समय अचानक बिजली कटने से गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। बिजली ट्रिपिंग की वजह से न केवल घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि बाजारों में भी व्यापार प्रभावित हो रहा है। इनवर्टर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे कई उपकरण खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद बिजली कंपनी की ओर से कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया है। शहरवासियों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रिपिंग की समस्या का स्थाई समाधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.