गर्मी में बिजली की कटौती से रात में सोना भी मुश्किल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 19 -- नवाबगंज। नवाबगंज बिजली घर से जुड़े नगर समेत लगभग एक सैकड़ा गांवों के लोगों को इस समय बिजली विभाग रुला रहा है। नगर क्षेत्र में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली मुहैया कराने के निर्देश हैं। लेकिन नवाबगंज बिजली घर का आलम यह है कि यहां नगर व ग्रामीण क्षेत्रों को मात्र 5 घंटे ही बिजली नसीब हो पा रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की लगातार की जा रही अघोषित कटौती से लोगों की रातों की नींद भी खराब हो रही है। दिन हो या रात यहां बिजली की आंख मिचौनी लोगों की परेशानी का सबब बनी है। जिससे नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बिजली कटौती की स्थिति नवाबगंज बिजली घर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक, रात 9 बजे से 12 बजे तक, रात 12: 05 बजे से 2 बजे तक बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.