रुडकी, मई 10 -- गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख-मिचौली से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिनभर कई बार बिजली आने-जाने से जनजीवन के साथ खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। खासकर दोपहर के समय हो रही कटौती से लोगों को भीषण गर्मी और उमस झेलनी पड़ रही है। बिजली गुल होते ही पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद हो जाती हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर देर रात तक कई बार बिजली का आना-जाना लगा रहता है। अचानक कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई और किसानों के खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। वहीं दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली न रहने से इनवर्टर भी जल्दी जवाब दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और अधिक खराब बताई जा रही है, जहां कई-...