शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ओवरलोडिंग के चलते जिले में आपात रोस्टिंग की जा रही है, जिससे शहरी क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे और देहात में कई बार पूरी रात बिजली गायब रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। नगर के हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र की स्थिति दयनीय बताई जा रही है। शनिवार रात कई घंटे की आपात कटौती के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। बिजली न आने से लोग गर्मी से परेशान होकर सड़कों पर टहलने को मजबूर हुए। उपकेंद्र पर संपर्क करने का प्रयास करने पर फोन व्यस्त मिलता रहा। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर गांवों में रात को बिजली कटौती इसी तरह ककरा कला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर में लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण भी कई क्षेत्रों में घंटों बिजली सप्लाई बाधित रही। मरम्मत कार्य में समय लगने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.