पीलीभीत, मई 23 -- पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने शहरवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। गुरूवार रात से लेकर शुक्रवार पूरे दिन शहर के कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग गर्मी में तड़पते रहे। हालात यह रहे कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान दिखीं, लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसर फॉल्ट होने की बात कहकर पल्ला झाड़ते रहे। लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग परेशान रहे। शहर के बेलो वाले चौराहे के समीप स्थित ट्रांसफार्मर से शुक्रवार दोपहर में धुंआ निकलने लगा। गुरूवार रात करीब 10 बजे से शहर में बिजली आपूर्ति ठप होने की शुरूआत हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े 11 बजे सप्लाई बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। रात करीब एक बजे शहर की निरंजन कुंज कॉलोनी, अवधनगर,साह...