गर्मी में बिजली कटौती ने शहर वालों को किया बेहाल
लखीमपुरखीरी, जून 28 -- भीषण गर्मी और 43 डिग्री से ज्यादा तापमान के बीच लखीमपुर शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। शहर के कई मोहल्लों में प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। दिन और रात में बार-बार बिजली जाने तथा लो-वोल्टेज की समस्या बनी है। शहर के नई बस्ती, गढ़ी पावर हाउस और कचहरी पावर हाउस से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि आधे-एक घंटे बिजली मिलने के बाद दो से तीन घंटे तक आपूर्ति बंद कर दी जाती है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में दगा दे रही बिजली, तड़प रहे लोग कई इलाकों में पूरी रात बिजली गायब रहने से लोग घरों से बाहर गलियों और छतों पर रात बिताने को मजबूर हैं। बिजली उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.