खगडि़या, मई 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली के आने जाने की समस्या बनी है। जिससे लोगों की और परेशानी बढ़ी है। जहां दिन में बिजली के थोड़ी देर के लिए कटने से लोग ब्याकुल हो जाते हैं। वहीं रात में बिजली के गायब होने से लोगों की नींद गायब हो रही है। सोमवार को भी बिजली के आने व जाने की समस्या बनी रही। दोपहर में भी कई बार बिजली गुल हुई। रात में भी बिजली कटने की समस्या रही। इधर गर्मी का असर जब से बढ़ा है बिजली की आंख-मिचौनी भी हो रही है। हालांकि बिजली विभाग पर्याप्त पावर उपलब्धता की बात कही है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से शहर बेहाल, दिन में फॉल्ट तो रात में कटौती ने छीनी नींद यह भी पढ़ें- 250 मेगावाट आपूर्ति का दावा, फिर भी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा सारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...