गर्मी में बसों के कटे-फटे टायर दे रहे दगा, आठ बिंदुओं पर जांच का अलर्ट
लखनऊ, मई 24 -- भीषण गर्मी में यूपी रोडवेज बसों के कटे-फटे टायर बीच रास्ते दगा दे रहे हैं, जिससे ब्रेकडाउन और हादसों का खतरा बढ़ गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन ने सभी वर्कशॉप को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। सेवा प्रबंधकों और फोरमैन को निर्देश दिए गए हैं कि बसों के टायरों की आठ मुख्य बिंदुओं पर अनिवार्य जांच की जाए। प्रधान प्रबंधक प्राविधिक आरबीएल शर्मा ने बताया कि सभी सेवा प्रबंधकों को बसों में लगे टायरों की जांच के संबंध में दिशा-निर्देश भेजे हैं। मौजूदा समय में वायुमंडल का तापमान अधिकतम है, ऐसे मौसम में टायर से संबंधित ब्रेकडाउन की संभावना बनी रहती हैं। उन्होंने कहा, बढ़ते तापमान के कारण टायर फटने की घटनाओं पर प्रबंध निदेशक ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि टायर संबंधी किसी प्रकार की घटना या ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.