आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। भीषण गर्मी के साथ जिले में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे वितरण व्यवस्था चरमराने लगी है। बढ़े हुए लोड का सीधा असर ट्रांसफार्मरों पर पड़ रहा है। यही कारण है कि जिले में प्रतिदिन औसतन 10 से 12 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। पिछले एक सप्ताह में विभिन्न क्षमता के करीब 40 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने से कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रह रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जिले में बिजली की खपत 442 मेगावाट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर बीते एक सप्ताह में मांग में करीब 50 मेगावाट की वृद्धि हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.