बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर। नगर के जिला मेमोरियल स्थित योग शिविर में गुरुवार को योगाभ्यास की क्रियाएं कराई गई। योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। कहा कि गर्मी में पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें। इससे शरीर में पानी की मात्रा कम नहीं होगी। गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचे रहेंगे। शिविर में विभिन्न योगासन, प्रणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन, कपालभाति व अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...