सोनभद्र, मार्च 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जनपद स्तर से लेकर सभी विकास खंडों तक पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं तथा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पेयजल समस्या का कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को दैनिक रूप से रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और उनके निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट प्रतिदिन शाम चार बजे तक शासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। जनपद स्तर पर विकास भवन में स्थापित कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर 9236397775 जारी किया गया है, जबकि ई-मेल के माध्यम से भी शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.