भभुआ, अप्रैल 24 -- डीएम ने विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश अधौरा में तीन टैंकर से की जा रही पानी की आपूर्ति, 116 पियाऊ संचालित भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर प्रशासन भीषण गर्मी और लू से बचाव एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर पूरी तरह तैयार अलर्ट है। जिले में बेहतर पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डीएम नितिन कुमार सिंह ने जिला आपदा प्रबंधन शाखा की बैठक की। बैठक में हीटवेव की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, अग्निकांड से हुई क्षति की भरपाई और विभिन्न आपदाओं में पीड़ित परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के विभिन्न नगर निकायों में आमजन हेतु पेयजल की व्यापक व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- नल जल और चापाकल की तत्काल मरम्मत कराएं जिले में 116 ...