मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- मुजफ्फरनगर। गर्मी में शहरी क्षेत्र की पेयजलापूर्ति को दुरूस्त रखने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में स्थित 82 नलकूपों की जांच पडताल की जा रही है। इस दौरान जो कमिया पायी जा रही है उन्हें दूर किया जा रहा है। वहीं खराबी को सहीं कराया जा रहा है। नलकूपों पर लगे जनरेटर में डीजल डाला जा रहा है। इसके अलावा शहर में लगे 125 वॉटर कूलर और 4500 सरकारी हैंडपम्पों की भी जांच कराई जा रही है। गर्मी में शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए नगर पालिका के जलकल विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। जलकल विभाग एई और जेई के द्वारा पेयजलापूर्ति से संबंधित प्रत्येक बिन्दु पर काम किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में 55 वार्डों में 82 नलकूपों से पानी की सप्लाई होती है। इन सभी नलकूपों की जांच पडताल कराई जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.