एटा, अप्रैल 21 -- लगातार पूरी और अच्छी नींद न लेने से व्यक्ति मनोरोग का शिकार होने लगता है। समय से इसका उपाय, उपचार न करने से यह बीमारी बन जाती है। समस्या ग्रसित व्यक्ति को मनोरोग चिकित्सक से उपचार लेना चाहिए। चिकित्सक के परामर्श पर दवाओं के साथ-साथ समुचित नींद लेनी चाहिए। ये बातें मंगलवार को मेडिकल कालेज की मनोरोग ओपीडी में मौजूद चिकित्सक डा. शेषन वार्ष्णेय और डा. बसुंधरा ने कहीं। मनोरोग चिकित्सक ने बताया कि ओपीडी में सिज़ोफ्रेनिया, मेनिआ के रोगी अधिक आ रहे हैं। इस बीमारी का प्रमुख कारण अच्छी नींद नहीं लेना है। उन्होंने बताया कि रात्रि में अच्छी तरह नींद नहीं आने से दिनचर्चा प्रभावित हो जाती है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में हाइपर थर्मिया के शिकार होने लगे नवजात व्यक्ति कम पानी पीता है। उससे डिहाइड्रेशन एवं अन्य परेशानी होने लगती हैं। चिकि...