धनबाद, मार्च 6 -- उपायुक्त आदित्य रंजन ने गर्मी से पहले जिले की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इसमें उपायुक्त ने जिले में पानी से संबंधित समस्याओं का गर्मी से पहले त्वरित समाधान करने, सभी जलमीनारों को नियमित रूप से चालू रखने और जलापूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्मी में पानी संकट से निपटने के लिए 'वॉर रूम' बनाने का भी निर्देश दिया, जहां से पूरे जिले की जलापूर्ति व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। किसी भी क्षेत्र में जलापूर्ति संबंधी समस्या आने पर उसे 24 से 48 घंटे के भीतर हर हाल में दूर करें। इ...