गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की मुहिम
फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच इंसानों के साथ बेजुबान पशु-पक्षी भी पानी के लिए तरस रहे हैं। इस संकट को देखते हुए युवा विकास समिति ने शहर में पहल शुरू की है। समिति के सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय, तामेश्वर मंदिर और गांधी पार्क जैसे प्रमुख स्थानों पर पेड़ों पर पानी की हौद लटकाकर उनमें पानी भरने का काम किया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तपती गर्मी में पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपने घर की छत पर पानी रखना चाहिए। बताया कि इस मुहिम को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा सके। यह भी पढ़ें- अभाविप ने चलाया सकोरा अभियान इस दौरान जिला अध्यक्ष कंचन, संजय दत्त द्विवेदी, आफताब और विकास श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.