अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या, संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ ही पशुओं के काटने के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। जिला अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या में बीते पंद्रह दिनों के भीतर दोगुना से अधिक इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज गर्मी और जलस्रोतों की कमी के कारण पशु आक्रामक हो रहे हैं, जिससे काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में पहले जहां रोजाना 30 से 35 मरीज पशुओं के काटने का इंजेक्शन लगवाने आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 80 तक पहुंच गई है। इनमें प्रतिदिन 40 से 50 नए मरीज शामिल होते है। सबसे अधिक चिंता का विषय बंदरों के काटने के मामलों में आई तेजी है। पहले जहां प्रतिदिन बंदर के काटने के केवल दो से तीन मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 20 से 25 तक पहुंच गई है। गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.