अंबेडकर नगर, अप्रैल 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गर्मी के मौसम में यदि पशुओं की समुचित देखभाल नहीं किया गया तो दुग्ध उत्पादन में कमी आ सकती है, इसलिए पशुपालकों को अपने पशुओं के खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पशुओं को यदि एक स्थान पर बांध रहे हों तो दिन भर में एक बार उनका स्थान अवश्य बदल दें। यह बातें कृषि विज्ञान केन्द्र पांती के वैज्ञानिकों ने डेयरी फार्म के भ्रमण के दौरान कही। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ रामजीत की अगुवाई में शुभाखरपुर स्थित डेयरी फार्म पर गए वैज्ञानिकों की टीम के डॉ प्रशान्त कुमार ने विशेष देखाभाल करना आवश्यक बताया। कहा कि अत्यधिक गर्मी व लू के दृष्टिगत हमेशा ताजा पानी पिलाने के साथ ही पशुशाला में पंखा यदि सम्भव न हो तो जूट के बोरे को लगाकर उसमें बहुत हल्का पानी का छिड़काव कर देने से उन्हें ठंड हवा मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.