प्रयागराज, मार्च 29 -- गर्मी में परिषदीय विद्यालयों का संचालन पांच घंटा करने की मांग उठी है। प्राथमिक शिक्षक संघ धनूपुर के अध्यक्ष अफरोज अहमद का कहना है कि पूर्व में गर्मियों में पांच घंटे (सुबह सात से दोपहर 12 बजे या सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक) का समय निर्धारित था। 2022 में कोविड काल में बच्चों की शैक्षिक क्षति की भरपाई के लिए समय बढ़ाकर छह घंटे (सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक) किया गया था। अब लगभग छह साल के बाद इस अस्थायी व्यवस्था पर पुनर्विचार होना चाहिए क्योंकि गर्मी में लू एवं हीट स्ट्रोक की आशंका बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...