कोडरमा, अप्रैल 3 -- चंदवारा। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग बढ़ गई है। खासकर कूलर, पंखा, एसी व फ्रीज जैसे सामानों की बिक्री में अचानक उछाल आ गया है। इसके कारण इसके दामों में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हो गई है। चंदवारा प्रखंड के स्थानीय दुकानदार के अनुसार पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। मध्ध्यम वर्गीय परिवारों में कूलर व पंखों की मांग सबसे अधिक है। वहीं कुछ एसी की ओर रूख कर रहे हैं, जिसमें अधिकांश लोग तिलैया शहर हीं जाना पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी बिजली विभाग पर भी दवाब बढ़ गया है। बिजली का अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर पर असर पड़ने की आशंका जतायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.