बगहा, मई 9 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय। विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। लगातार छापेमारी करके ऐसे उपभोक्ताओं पर विभाग कार्रवाई करें। उक्त बातें बिजली विभाग के एसटीएफ के चीफ इंजीनियर किरण कुमार ने शनिवार को कही। वह पश्चिम चंपारण जिले के दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सबसे पहले बिजली विभाग के पावर सबस्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पावर सबस्टेशन के उपकरणों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जितने भी ब्रेक और स्विच आदि उपकरण है उन्हें दुरुस्त किया जाए। इसके बाद उन्होंने ऊर्जा चोरी के मामले में शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में भ्रमण भी किया और ऊर्जा चोरी को रोकने के लिए लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ कर निर्बाध बिजली ...