लखीमपुरखीरी, मई 28 -- गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा नगरीय पेयजल योजना के अंतर्गत पश्चिमी दीक्षिताना स्थित शक्तिपीठ मां मंगला देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिनी नलकूप एवं वाटर कूलर स्थापित कराया गया। इसका उद्घाटन राष्ट्रकवि स्वर्गीय पंडित सियाराम मिश्र के सुपुत्र राजन मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद दीक्षित, सेवानिवृत्त शिक्षक राम कुमार गुप्ता और साहित्यकार मधुकर शैदाई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर राजन मिश्रा ने कहा कि मां मंगला देवी मंदिर में पूज्य पिता स्वर्गीय पंडित सियाराम मिश्र की स्मृति में मिनी नलकूप एवं वाटर कूलर की स्थापना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्होंने इस जनहितकारी कार्...