भदोही, अप्रैल 20 -- ज्ञानपुर। गर्मी के बीच जिले भर में मिलावटी खाद्य-पेय पदार्थ धड़ल्ले से बिक रहा है। खाद्य विभाग द्वारा जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रहा है। सूत्रों की माने तो गोपीगंज, सुरियावां, खमरिया, घोसिया, औराई, ऊंज, जंगीगंज एवं सीतामढ़ी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बाजारों में खुलेआम मिलावटी ठंडे पेय, आइसक्रीम, मिठाइयों और फास्ट फूड की बिक्री जारी है, लेकिन खाद्य विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ बर्फ और पैकेड पानी की मांग तेजी से बढ़ी है, लेकिन इनकी गुणवत्ता की निगरानी लगभग न के बराबर है। यह भी पढ़ें- खान-पान एवं लू के कारण पेट मरीजों की संख्या बढ़ी जिले के कई क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के बर्फ फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं, जहां स्व'...