गर्मी में धोखा दे रही बिजली, ओवरलोड से फीडर हो रहे ट्रिप
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।गर्मी का पारा चढ़ते ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीण क्षेत्र की छोड़िए शहर में ही बिजली का कई क्षेत्रों में संकट बढ़ गया है। ओवरलोड के कारण फीडर बार बार ट्रिप हो रहे हैं। ऐसे में खासतौर पर रात में होने वाली ट्रिपिंग से लोगों का हाल खराब हो रहा है। जनपद में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। डिमांड बढ़ने के साथ ही कई फीडर बार बार ट्रिप कर रहे हैं। मंगलवार को भी दिन में कई बार ट्रिपिंग हुयी इससे लोगों को बिजली के लिए इंतजार करना पड़ा। बढ़पुर, कादरीगेट, गंगानगर, आवास विकास, ठंडी सड़क क्षेत्र के भी कई मोहल्लों में भी बिजली को लेकर समस्या खड़ी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारा चढ़ते ही बिजली अपना रूप दिखा रही है। इससे परेशानी बढ़ रही है। खासत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.