भदोही, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। काशी-प्रयाग के मध्य प्रमुख धार्मिक स्थल सीतामढ़ी में दर्शनार्थियों में वृद्धि हुई है। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में गैर प्रदेश से आस्थावानों का आगमन हो रहा है। लेकिन धर्मशाला न होने से भक्तों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।गर्मी और लू की थपेड़ों के बीच श्रद्धालु घंटों वृक्ष के नीचे तो टीनशेड की दुकानों पर बैठने को विवश हो रहे हैं। कहने को तो सीमामढ़ी जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल है। दो-चार घंटा आस्थावानों को रुकना पड़ा तो वह बस से उतर कर वृक्ष की छाया का सहारा लेते हैं। पानी भी पीना है तो दर्शनार्थियों को पैसा खर्च कर बोतल का खरीदना पड़ता है। वहीं, वाहन स्टैंड के नाम पर यात्रियों को परेशान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.