भदोही, मार्च 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गर्मी के दिनों में धनिया की खेती कर किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। आलू व प्याज की खाली खेत में धनिया की खेती हुई तो ज्यादा पैदावार होगी। मार्च महीना धनिया खेती का उचित समय होता है। अप्रैल माह के अंत तक धनिया तैयार होने लगता है। ऐसे में हरी धनिया की खेती किसानों के लिए हर तरह से लाभदायक होता है। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि मार्च महीना धनिया खेती का उचित समय होता है। धनिया फसल 50 दिन के अंदर तैयार हो जाता है। गर्मी में धनिया के दाम में वृद्धि होता है जिससे किसानों को बेहतर मुनाफा होगा। कम क्षेत्रफल में तैयार होने वाला धनिया अप्रत्याशित आय देता है। अभी बाजार में धनिया का भाव 70 से 90 रूपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि अप्रैल-मई माह में यहीं धनिया दो से ढाई सौ रूपये प्रति किलो बिकने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.