गर्मी में दूषित पानी उगल रहे हैंडपंप
भदोही, मई 13 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। तपति धूप व गर्मी में पानी की खपत बढ़ी तो हैंडपंप दूषित पानी उगलने लगे हैं। मौसम में बदलाव आते ही जल स्तर नीचे खिंसकने लगा है। ऐसे में हैंडपंप पानी छोड़ने के साथ दूषित जल दे रहे हैं। हैंडपंप का पानी लोग सूती कपड़ा से छानकर पीने को विवश हैं। ऊंज बाजार में लोगों की सुविधा को चार हैंडपंप लगाए गए हैं। सुरसा की तरह मुंह बाए गर्मी अब हैरान करने लगी है। ऐसे में नल का गंदा पानी आना परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी तरह कुरमैचा गांव में भी गंदा पानी आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.