पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। तपतपाती धूप उमस भरी गर्मी में मौसमी फल ताड़कुन लोगों को सुकून पहुंचा रहा है। फल खरीदने को लेकर लोगों में दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। पूर्णिया प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच ताड़कुन का फल लोगों को राहत पहुंचा रहा है। शहर के कई चौक-चौराहों और बाजारों में दर्जनों स्थानों पर ताड़कुन की बिक्री हो रही है। ठंडे और रसदार ताड़कुन फल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पहली पसंद है। वर्तमान में बाजार में ताड़कुन 60 रुपये दर्जन की दर से बिक रहा है। फल विक्रेताओं के अनुसार तापमान बढ़ने के साथ इसकी मांग में लगातार वृद्धि हुई है। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग इसे खरीद रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सकों का कहना है कि ताड़कुन में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में पानी ...