गर्मी में तरबूज-खरबूज की बढ़ी मांग
गाजीपुर, मई 18 -- खानपुर (गाजीपुर)। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच इन दिनों बाजारों में तरबूज और खरबूजे की मांग तेजी से बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में इन फलों की खरीदारी कर रहे हैं। स्थानीय मंडियों से लेकर फुटपाथ की दुकानों तक हर जगह तरबूज लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके मीठे स्वाद, लाल गूदे और लंबे समय तक ताजा रहने की वजह से इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है। फल व्यापारियों के अनुसार इस समय बाजार में आने वाला तरबूज आकार में बड़ा, रसदार और बेहद मीठा है, जिससे ग्राहक इसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। मंडियों में इसका थोक भाव 12 से 15 रुपये प्रति किलो है, जबकि फुटकर बाजार में यह 25 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं खरबूजा भी अपनी खुशबू और मिठास के कारण लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। मंडी में इसका भाव 25 से 30 रुपये किलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.